उर्वी मुखरित दीवारें कार्यक्रम का आयोजन

संस्थाएं

उर्वी मुखरित दीवारें कार्यक्रम का आयोजन

पचपदरा।
अभातेममं के निर्देशानुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलम सेठिया की अध्यक्षता में पचपदरा कन्या मंडल द्वारा बनाई गई ‘उर्वी मुखरित दीवारें’ का अनावरण किया गया। जी-20 के अंतर्गत सी-20 में अभातेममं का चयन होने पर अभातेकमं से आए हुए ‘उर्वी मुखरित दीवारें’ कार्यक्रम के अंतर्गत कन्या मंडल की प्रभारी कीर्ति चोपड़ा, संयोजिका रूपेंदु ढेलड़िया, सह-संयोजिका प्रतीक्षा कांकरिया और सभी कन्याओं ने मिलकर स्वयं अपने हाथों से दीवारों पर कलाकृति बनाई और इस कलाकृति के माध्यम से लोगों में स्वच्छता, ग्रीन इंडिया और वृक्षारोपण का संदेश दिया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलम सेठिया, राष्ट्रीय महामंत्री मधु देरासरिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरिता डागा, राष्ट्रीय कन्या मंडल प्रभारी अर्चना भंडारी, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य माला कातरेला एवं सारिका वागरेचा की उपस्थिति रही।