शासनमाता साध्वीप्रमुखाश्री की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम

संस्थाएं

शासनमाता साध्वीप्रमुखाश्री की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम

मदुरै।
अभातेममं के निर्देशानुसार तेममं के तत्त्वावधान में शासनमाता साध्वीप्रमुखाश्री कनकप्रभाजी की प्रथम पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। ‘¬ ह्रीं श्री क्लीं शासनमात्रे नमः’ मंत्र का सामूहिक जप किया गया। महिला मंडल अध्यक्ष नयना पारख ने शासनमाता पर अपने विचार व्यक्त किए। तेरापंथ धर्मसंघ की महिला शक्ति को आगे बढ़ाने में उन्होंने महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा की। बबिता गिडिया, बबिता लोढ़ा, मधु पारख ने भी अपने विचार व्यक्त किए। मंत्री दीपिका फूलफगर ने गीतिका के माध्यम से अपने भाव व्यक्त किए। धन्यवाद ज्ञापन सहमंत्री लता कोठारी ने किया।