टर्निंग पॉइंट कार्यशाला का आयोजन

संस्थाएं

टर्निंग पॉइंट कार्यशाला का आयोजन

बालोतरा।
अभातेममं के तत्त्वावधान में तेरापंथ कन्या मंडल द्वारा शासनश्री साध्वी सत्यप्रभा जी के सान्निध्य में टर्निंग पॉइंट कार्यशाला का दो सत्रों में आयोजन किया गया। प्रथम सत्र की शुरुआत कन्याओं द्वारा नमस्कार महामंत्र व मंगलाचरण से की गई। उसके बाद अभातेममं कार्यसमिति सदस्य विनीता बैंगानी ने कन्याओं को गेम खिलाए। अभातेममं कार्यसमिति सदस्य सारिका वागरेचा ने कन्याओं को मोटिवेट किया। अंत में राष्ट्रीय कन्या प्रभारी अर्चना भंडारी ने कन्याओं को महिला मंडल व कन्या मंडल के इतिहास के बारे में बताया। द्वितीय सत्र में सर्वप्रथम कन्याओं द्वारा आपकी अदालत संवाद की प्रस्तुति दी गई। जिसमें करणीय कार्य के टॉप तीन कार्यों को दर्शाया गया था और कन्याओं द्वारा सुंदर प्रस्तुति दी गई। अन्य क्षेत्रीय प्रस्तुति में पचपदरा कन्या मंडल ने भी अपनी प्रस्तुति दी। अभातेममं राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलम सेठिया ने भी कन्याओं को टर्निंग पॉइंट विषय पर उद्बोधन दिया।
महामंत्री मधुर देरासरिया ने भी अपने भाव व्यक्त किए। राष्ट्रीय कन्या प्रभारी अर्चना भंडारी ने टर्निंग पॉइंट को कैसे पहचाना जाए और उसे कैसे अपनाया जाए के बारे में बताया। शासनश्री साध्वी सत्यप्रभा जी ने कहा कि बालोतरा कन्या मंडल जागरूकता से अपना कार्य कर रही है। अंत में राष्ट्रीय कन्या प्रभारी अर्चना भंडारी का तेममं अध्यक्ष निर्मला संकलेचा, कन्या मंडल संयोजिका साक्षी वैद मेहता, सह-संयोजिका मनीषा ओस्तवाल द्वारा अभिनंदन पत्र देकर सम्मान किया गया। कार्यशाला में अभातेममं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरिता डागा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य माला कातरेला, सारिका वागरेचा, विनीता बैंगानी व बालोतरा, तेममं मंत्री संगीता बोथरा, कन्या मंडल प्रभारी श्वेता सालेचा व सभी क्षेत्र से पधारी हुई कन्याएँ उपस्थित थीं।