महिला मंडल द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

संस्थाएं

महिला मंडल द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

जसोल।
अभातेममं के तत्त्वावधान में सोहनी देवी सालेचा की अध्यक्षता में तेममं व कन्या मंडल जसोल द्वारा ‘फीड द माइंड’ लाइब्रेरी उद्घाटन और ‘उर्वी मुखरित दिवारें’ का आयोजन किया गया। सामूहिक नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। दीप प्रज्ज्वलित कर स्कूल के बच्चों ने सरस्वती वंदना की। तेममं द्वारा स्वागत गीत से मंगलाचरण किया गया। अध्यक्ष सोहनी देवी सालेचा ने सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी, उपस्थित अतिथि व महिला मंडल व कन्या मंडल की ओर से स्वागत किया गया। कन्या मंडल संयोजिका कुनिका बगमार व आदर्श विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य राजेंद्रपाल सेन ने अपनी अभिव्यक्ति दी।
महिला मंडल मंत्री ममता मेहता ने बहाया किया कार्यक्रम में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य माला कातरेला ने कहा कि पुस्तकें ज्ञान का खजाना होती हैं। राष्ट्रीय महामंत्री मधु देरसरिया ने कहा कि पुस्तकें ज्ञान प्राप्त करने का अच्छा माध्यम है। मंडल सहमंत्री सुमन कोठारी ने आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन मंडल उपाध्यक्ष नीतू सालेचा ने किया। इस अवसर पर अनेक पदाधिकारीगण, सदस्य एवं अन्य गणमान्यजनों की उपस्थिति रही।