श्रीउत्सव का आयोजन

संस्थाएं

श्रीउत्सव का आयोजन

ईरोड।
अभातेममं के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल द्वारा श्रीउत्सव एक दिवसीय मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य प्रायोजक मदन मोहन टेक्सटाइल के विनोद करबावाला द्वारा उद्घाटन किया गया। महिला मंडल के मंगलाचरण से कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। सभी प्रायोजकों का महिला मंडल द्वारा सम्मान किया गया। श्रीउत्सव मेले में लगभग 30 स्टॉलों का आयोजन हुआ, जिसमें तिरुपुर, सेलम, मैसूर और चेन्नई आदि द्वारा स्टॉल लगाई गई थी। कार्यक्रम में भाई-बहनों की अच्छी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन मंजुबाई बोथरा व प्रज्ञा सुराणा द्वारा हुआ। आभार ज्ञापन महिला मंडल सचिव पिंकी वैद मूथा ने किया।