मुनि महेंद्रकुमार जी आध्यात्म एवं विज्ञान के पर्याय थे

संस्थाएं

मुनि महेंद्रकुमार जी आध्यात्म एवं विज्ञान के पर्याय थे

नोखा।
तेरापंथ भवन, नोखा में ख्यात संत मुनि महेंद्र कुमारजी की स्मृति सभा का आयोजन हुआ। जिसमें साध्वी राजीमती जी ने कहा कि अनेक विशेषताओं के धनी मुनि महेंद्र कुमार जी तीनों आचार्यों के कृपा पात्र, आगम मनीषी व प्रबुद्ध और अद्भुत विलक्षण ज्ञान भरे हुए संत थे। वे अध्यात्म एवं विज्ञान के पर्याय थे। साध्वी समताश्री जी, साध्वी कुसुमप्रभाजी, साध्वी विधिप्रभाजी, साध्वी प्रभातप्रभा जी ने मुनिश्री को भावांजलि अर्पित की। तेरापंथ सभा उपाध्यक्ष इंद्ररचंद बैद ने मुनि महेंद्र कुमारजी के कई प्रेरणादायी संस्मरण सुनाए। सभा में श्रावक मांगीलाल संचेती, अलायचंद मालू, हंसराज भूरा, तोलाराम घीया सहित श्रावक-श्राविकाएँ उपस्थित रहे।