विजन-2025 का आयोजन

संस्थाएं

विजन-2025 का आयोजन

अहमदाबाद।
आचार्यश्री महाश्रमण जी के सान्निध्य में अभातेयुप के निर्देशन में तेयुप, अहमदाबाद द्वारा आयोजित विजन-2025 का प्रथम सत्र तेरापंथ भवन में आयोजित किया गया। नमस्कार महामंत्र से प्रथम सत्र की शुरुआत हुई। तत्पश्चात मुट्ठी-Engineering Process विषय पर मुनि योगेश कुमार जी ने मुट्ठी विषय पर अपना प्रेरणा पाथेय प्रदान किया। उपस्थित सभी युवा साथियों द्वारा तेयुप के आयाम-सेवा, संगठन, संस्कार के आयामों को सात ग्रुप एवं एक किशोर मंडल ग्रुप में विभाजन कर सभी ग्रुप द्वारा अलग-अलग आयाम पर सुझाव एवं प्रस्तुति की गई। मुनि दिनेश कुमार जी ने युवकों को प्रेरणा पाथेय प्रदान करते हुए मुट्ठी के महत्त्व को समझाया, जिस तरह एक खुला हाथ कार्य नहीं कर सकता उसी तरह अगर एक बंद मुट्ठी कोई भी कार्य को अंजाम तक पहुँचा सकती है। प्रथम सत्र का संचालन विजन-2025 के संयोजक अमित सेठिया एवं अक्षय संकलेचा ने किया।
विजन-2025 दूसरा सत्र
युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण जी के सान्निध्य में जैनं जयतु शासनम् संवसरण में प्रवचन पंडाल में आयोजित हुआ। जिसका विषय था-युवा 3600 विक्रम संवत् 2080 के पहले दिन जैन श्वेतांबर तेरापंथ धर्मसंघ के आचार्यश्री महाश्रमण जी से गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय भाई रुपाणी सहित श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद लिया। आचार्यश्री ने उपस्थित जनमेदिनी को समय का सदुपयोग करने के लिए पावन प्रेरणा प्रदान की।
भारतीय नव संवत्सर जैनं जयतु शासनम् संवसरण में आचार्यश्री ने लोगों को 1 वर्ष के लिए अच्छे धार्मिक आध्यात्मिक संकल्प करवाए। आचार्यश्री ने कहा कि समय का सदुपयोग, दुरुपयोग और अनुपयोग भी किया जा सकता है। व्यक्ति को समय पर सदुपयोग करने का प्रयास करना चाहिए। अच्छे कार्य, सेवा, मुमुक्षु निर्माण आदि की दिशा में पुरुषार्थ करना चाहिए।
पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की उपस्थिति में उन्होंने कहा कि राजनीति सेवा का साधन है। राष्ट्र, राज्य आदि के शासन के संचालन के लिए राजनीति आवश्यक है। राजनीति में भी धार्मिक मूल्य बने रहने चाहिए।
अभातेयुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज डागा ने संपूर्ण युवा शक्ति के बारे में एवं विजन-2025 के बारे में उपस्थित जनमेदिनी एवं पूज्यप्रवर को अवगत करवाया। तेयुप, अहमदाबाद के अध्यक्ष अरविंद संकलेचा ने अपना स्वागत वक्तव्य दिया और एक छोटे से निवेदन पर पधारे पूर्व सीएम विजय भाई रुपाणी का भी आभार ज्ञापन किया।
आचार्यश्री महाश्रमण युवा व्यक्तित्व पुरस्कार से सम्मानित मुकेश गुगलिया ने अहमदाबाद की युवा शक्ति के कार्य करने की समता को नमन करते हुए अपने भाव व्यक्त किए।
साध्वीप्रमुखाश्री विश्रुतविभा जी ने संपूर्ण युवा शक्ति को युवा 3600 में अध्यात्म में और भी अधिक अग्रसर होना चाहिए। युवकों में संस्कार संपन्नता बने, युवक नशामुक्त रहे, शिक्षा संपन्न बने, जैन दर्शन के सिद्धांत पढ़ने का प्रयास करें। साध्वीवर्या सम्बुद्धयशा जी ने युवकों को विशेष प्रेरणा प्रदान की।
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री रुपाणी ने कहा कि मैं अपने आपको बहुत सौभाग्यशाली मानता हूँ कि नववर्ष के प्रथम दिन राष्ट्रसंत महाश्रमण जी के दर्शन करने एवं आशीष प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। रुपाणी ने कहा कि भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है, इसमें युवाओं की भूमिका अहम् है। अभातेयुप के तत्त्वावधान में तेयुप, अहमदाबाद इकाई की ओर से विजन-2025 संरचना शिखर का कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज डागा, तेयुप के अध्यक्ष अरविंद संकलेचा, प्रवास व्यवस्था समिति की ओर से मुकेश गुगलिया, असरवा के विधायक दृशना बेन वाघेला, अहमदाबाद के रेल मंडल प्रबंधक तरुण जैन ने आचार्यश्री से आशीर्वाद लिया।
विजन-2025 तृतीय सत्र
नमस्कार महामंत्र के सामूहिक उच्चारण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ तेरापंथ भवन में हुआ। विजय गीत संगठन मंत्री दीपक संचेती द्वारा प्रस्तुत किया गया।
श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज डागा द्वारा किया गया। तेयुप, अहमदाबाद अध्यक्ष अरविंद संकलेचा द्वारा उपस्थित सभी अभातेयुप प्रबंध मंडल, अहमदाबाद के गणमान्य व्यक्ति एवं युवा शक्ति का स्वागत-अभिनंदन किया गया। तत्पश्चात विजन-2025 की विस्तृत जानकारी अभातेयुप महामंत्री पवन मांडोत ने संपूर्ण समाज को विस्तृत जानकारी दी। सेवा, संगठन और संस्कार के तीनों आयामों के विषय को प्रस्तुत किया गया। अभातेयुप पूर्व अध्यक्ष विमल कटारिया ने सभी का अभिनंदन करते हुए विजन-2025 को किस तरह से हमें आगे लेकर जाना है और इस विजन का जो सपना अहमदाबाद में संजोया है उसको संपन्न करना है। उस पर अपनी अभिव्यक्ति प्रस्तुत की। विजन-2025 के तहत आचार्य तुलसी डायग्नोस्टिक लैब का विस्तार, आचार्य तुलसी जैन हॉस्टल का प्रोजेक्ट, ब्लड बैंक का निर्माण इन सभी विषय पर विमल कटारिया ने अपने भाव व्यक्त किए। Talk Show with Experts के तहत एक्सपर्ट पंकज डागा, विमल कटारिया, मदन तातेड़, गौतम बाफना के साथ में अभातेयुप राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयेश मेहता ने सभी एक्सपर्ट से अपने सरल अंदाज में टॉक शो किया एवं सभी युवाओं को जिज्ञासाओं का समाधान दिया।
मुनि दिनेश कुमार जी एवं मुनि योगेश कुमार जी ने विजन-2025 को पूर्ण करने के लिए युवा शक्ति को प्रेरणा पाथेय प्रदान किया। आभार ज्ञापन तेयुप, अहमदाबाद के सहमंत्री जय छाजेड़ ने किया। सत्र का संचालन तेयुप, अहमदाबाद उपाध्यक्ष प्रदीप बागरेचा, कोषाध्यक्ष विशाल भरसारिया ने किया।