अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर तालमेल कार्यक्रम का आयोजन

संस्थाएं

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर तालमेल कार्यक्रम का आयोजन

सेलम।
अभातेममं के तत्त्वावधान में तेममं द्वारा साध्वी डाॅ0 गवेषणाश्री जी के सान्निध्य में एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलम सेठिया की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मंजुला डूंगरवाल एवं शालिनी लुंकड़ की उपस्थिति रही। राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत गीत से किया। कार्यक्रम की शुरुआत साध्वीवृंद द्वारा नवकार महामंत्र के उच्चारण से हुआ। अध्यक्ष सुनीता बोहरा द्वारा सभी का स्वागत किया गया। महिला मंडल, सेलम ने राष्ट्रीय अध्यक्षा के हाथों डीसी लावण्या को प्रेरणा सम्मान प्रदान किया।
साध्वी मेरुप्रभा जी एवं साध्वी दक्षप्रभाजी द्वारा गीतिकाओं से सभी को प्रेरित किया। नीलम सेठिया ने व्यवसायिक बहनों का उत्साह बढ़ाने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम के दूसरे चरण तालमेल (परिवार एवं व्यापार) कार्यशाला का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने भाव व्यक्त किए। साध्वी डाॅ0 गवेषणाश्री जी द्वारा तालमेल हेतु मंगल उद्बोधन प्रदान किया। परिवार को साथ लेकर चलना एवं परिवार को खुश करके आगे बढ़ने पर जोर दिया। साध्वी मयंकप्रभा जी ने महिला दिवस और तालमेल पर सुंदर अभिव्यक्ति दी। धन्यवाद ज्ञापन नीतू सेठिया द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का संचालन समता डंूगरवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम को संपादित करने में मंत्री सरिता चोपड़ा एवं प्रोजेक्ट हेड आशा डूंगरवाल एवं संतोष दानी का विशेष सहयोग रहा। तेरापंथ सभा, तेयुप ट्रस्ट आदि के सदस्यों की उपस्थिति रही।