कन्याओं की सुरक्षा हम सभी का नैतिक दायित्व

संस्थाएं

कन्याओं की सुरक्षा हम सभी का नैतिक दायित्व

बालोतरा।
अभातेममं द्वारा संचालित कन्या सुरक्षा योजना के तहत तेममं, बालोतरा के द्वारा 11 बैंचों का उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्षा नीलम सेठिया के करकमलों से किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्षा ने नमस्कार महामंत्र का संगान किया एवं बालोतरा महिला मंडल को बधाई प्रेषित की। इन बैंचों के माध्यम से हमारा संगठन कन्या सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रहा है।
महिला मंडल मंत्री संगीता बोथरा ने बताया कि सर्वप्रथम महिला मंडल अध्यक्षा निर्मला देवी संकलेचा ने सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर विशिष्ट उपस्थिति राष्ट्रीय उपाध्यक्षा सरिता डागा, राष्ट्रीय महामंत्री मधु देरासरिया, राष्ट्रीय कन्या मंडल प्रभारी अर्चना भंडारी, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्या माला कातरेला आदि अनेक पदाधिकारीगण एवं सदस्यों की उपस्थिति रही।