आगमोत्सव के समापन समारोह का सफल आयोजन

संस्थाएं

आगमोत्सव के समापन समारोह का सफल आयोजन

वाशी।
ग्यारह आगमों की कर आराधना 11वें अधिशास्ता की करें अभिवंदना का भव्य समापन समारोह साध्वी पंकजश्री जी व साध्वीवृंद के सान्निध्य में अभातेममं की राष्ट्रीय अध्यक्षा नीलम सेठिया, महामंत्री मधु देरासरिया की उपस्थिति में वाशी के विष्णुदास भावे नाट्यगृह में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की मंगल शुरुआत साध्वी पंकजश्री जी द्वारा नमस्कार महामंत्र के मंगल संगान से हुई। वाशी महिला मंडल द्वारा सुमधुर मंगलाचरण की प्रस्तुति दी गई तथा महिला मंडल की संयोजिका इंदु बड़ाला ने सभी का स्वागत किया। मुंबई महिला मंडल की अध्यक्षा रचना हिरण ने पीपीटी के माध्यम से आगमोत्सव की प्रारंभ से लेकर समापन की संक्षिप्त में जानकारी देते हुए बताया कि भीलवाड़ा में 18 सितंबर, 2021 को गुरुदेव के समक्ष आगाज हुआ और 18 महीने इस सफल में सभी सहयोगी रहे उनका धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।
साध्वी पंकजश्री जी ने कहा कि आगम की वाणी में बहुत शक्ति है। आगम का स्वाध्याय आंतरिक तप है। मुंबई अध्यक्ष रचना व टीम ने मेहनत करके 18 महीनों में 11 आगम का स्वाध्याय करवाया वो बधाई के पात्र हैं। साध्वी शारदाप्रभा जी ने कहा कि मुंबई नगरी में आगमों को पढ़ा व सुना बहुत-बहुत बधाई। महामंत्री मधु देरासरिया ने आगमोत्सव को समुद्र से मोती प्राप्त करने का अवसर के समान बताते हुए कहा कि यह अवसर मुंबई महिला मंडल को मिला। पूरी टीम को साधुवाद। आगम विवेचन के क्रम में दिलीप सरावगी, अशोक मूथा, सुधांशु चंडालिया एवं निपूण डागा ने कहा कि शुभ कर्मों के उदय होते हैं तब आगम वाणी का वाचन होता है। आगम भगवान की वाणी का सार है।
मुनि अभिजीत कुमार जी ने वीडियो द्वारा अपनी अभिव्यक्ति देते हुए कहा कि तेरापंथ महिला मंडल पहली संस्था है जिसने 11 आगमों का स्वाध्या य करवाया, सभी के प्रति मंगलकामना। सूर्यप्रकाश श्यामसुखा, संतोष रांका, राजेंद्र बैंगानी ने भी वीडियो द्वारा अपनी शुभकामनाएँ व्यक्त की। आपकी अदालत-आगम के आइने में, सुख-दुःख के मायने परिचर्चा जिसमें कटघरे में रचना से सवाल-जवाब सीमा कोठारी द्वारा किए गए, जज की भूमिका निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमुद कच्छारा ने निभाई। आगम थीम साॅन्ग पर प्रस्तुति डोंबिवली महिला मंडल द्वारा दी गई। जिसमें पूर्वाध्यक्ष भारती सेठिया व रेणु द्वारा स्वर दिया गया। क्षेत्रीय महिला मंडल की बहनों द्वारा आगम उवासगदसाओ पर व भांडुप महिला मंडल द्वारा राजा परदेशी की नास्तिकता पर सुंदर प्रस्तुति दी गई।
सम्मान महाराष्ट्र प्रभारी निर्मला चंडालिया द्वारा किया गया। आगमोत्सव में अलका मेहता, सारिका बाफना, सपना डागलिया, सुचिता कोठारी, सीमा कोठारी, श्रेय कोठारी, श्रेया कांठेड़, जितेंद्र पोखरना, प्रियांशी हिरण व प्रियाम्बी हिरण का सहयोग रहा। विशेष उपस्थिति अभातेममं राष्ट्रीय ट्रस्टी प्रकाश देवी तातेड़, परामर्शक विमला नाहटा, राष्ट्रीय कन्या मंडल प्रभारी, अर्चना भंडारी, निवर्तमान महामंत्री तरुणा बोहरा, पूर्वाध्यक्ष कांता तातेड़, चातुर्मास व्यवस्था समिति अध्यक्ष मदन तातेड़ सहित अनेक सभा-संस्थाओं के पदाधिकारीगण, सदस्य एवं कार्यकारिणी सदस्यों की उपस्थिति रही।
वाशी महिला मंडल सह-संयोजिका अनिता, हेमा व टीम का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन मंत्री अलका मेहता व आभार ज्ञापन कोषाध्यक्ष सुनिता सुतरिया ने किया। मुंबई के सभी उपनगरों से लगभग 800 भाई-बहनों की उपस्थिति रही।