जागरूकता रैली द्वारा अहिंसात्मक जीवन शैली का संदेश

संस्थाएं

जागरूकता रैली द्वारा अहिंसात्मक जीवन शैली का संदेश

बालोतरा।
अभातेममं के नेतृत्व में अहिंसा लाइफ स्टाइल के तहत अहिंसा जागरूकता दुपहिया रैली का आयोजन तेममं द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्षा नीलम सेठिया के नेतृत्व में किया गया। महिला मंडल मंत्री संगीता बोथरा ने बताया कि इस रैली का मुख्य उद्देश्य छोटे-छोटे कार्यों से होने वाली हिंसा के प्रति लोगों को जागरूक करना है। तेममं अध्यक्षा निर्मला देवी संकलेचा ने संपूर्ण जनमेदिनी को जीवन में अहिंसात्मक जीवन शैली अपनाने की प्रेरणा दी। राष्ट्रीय अध्यक्षा नीलम सेठिया ने अहिंसात्मक जीवन शैली के साथ-साथ जनता को कन्या सुरक्षा, कन्या बचाओं और कन्या विकास की प्रेरणा दी। रैली में राष्ट्रीय उपाध्यक्षा सरिता डागा, राष्ट्रीय महामंत्री मधु देरासरिया, राष्ट्रीय कन्या मंडल प्रभारी अर्चना भंडारी, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्या माला कातरेला एवं विनीता बैंगानी उपस्थित रही।