
महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव
रांची।
महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में तेयुप के द्वारा शोभा यात्रा में जूस की सेवा की गई। श्वेतांबर जैन मंदिर डोरंडा से भगवान महावीर की भव्य शोभा यात्रा धूमधाम से निकली। शोभा यात्रा में काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। तेयुप के अध्यक्ष ललित सेठिया के तत्त्वावधान में तेयुप के सदस्यों ने कार्यक्रम में भरपूर सहयोग दिया।कार्यक्रम में मंत्री पंकज बोहरा, आकाश बैंगानी, धीरज बोथरा, विकास नाहटा, कमलेश संचेती, अशोक गुलगुलिया, उत्तम चोरड़िया, सुरेश नाहटा आदि अनेकजनों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।