तेरापंथ धर्मसंघ के एक विशिष्ट संत थे मुनि महेंद्र कुमार जी

तेरापंथ धर्मसंघ के एक विशिष्ट संत थे मुनि महेंद्र कुमार जी

आगम मनीषी मुनि महेंद्र कुमार जी स्वामी तेरापंथ धर्मसंघ के एक विशिष्ट संत थे। आचार्यप्रवर ने उन्हें बहुश्रुत परिषद् के संयोजक व प्रेक्षा प्राध्यापक के पद पर प्रतिष्ठित किया। तेरापंथ संघ के लिए गौरव की बात थी कि वे संघ में सर्वप्रथम मुनि थे, जिन्होंने बी0एस0सी0 आॅनर्स की उच्च शिक्षा प्राप्त की थी। 18 भाषाओं के वे जानकार थे। उनके लेखन व वक्तृत्व में वैज्ञानिकता झलकती थी। संघ में मुनिश्री की विविध रूपों में अमूल्य सेवाएँ रही हैं। जिनका संघ व संघपति ने समय-समय पर मूल्यांकन किया है। ऐसे मुनिश्री के देवलोकगमन से आज संघ में एक विरल व्यक्तित्व का स्थान रिक्त हो गया है।
दिवंगत मुनिश्री की आत्मा के प्रति आध्यात्मिक मंगलकामना। वे शीघ्र ही परम लक्ष्य को प्राप्त करें।