भगवान महावीर जन्म कल्याणक के विविध आयोजन

संस्थाएं

भगवान महावीर जन्म कल्याणक के विविध आयोजन

कांदिवली
शासनश्री साध्वी विद्यावती जी ‘द्वितीय’ के सान्निध्य में तेरापंथ भवन में महावीर जन्मोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत तेरापंथ सभा मंत्री अशोक हिरण के मंगलाचरण से की गई। मलाड सभा अध्यक्ष इंद्रमल कच्छारा, कांदिवली महिला मंडल अध्यक्षा नीतू नाहटा, कांदिवली सभा अध्यक्ष पारसमल दुगड़ ने संबोधन दिया। इस अवसर पर साध्वी डॉ0 रिद्धियशा जी ने कविता प्रस्तुत की। महिला मंडल द्वारा गीत प्रस्तुत किया। तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन अध्यक्ष विनोद बोहरा ने संबोधित किया। साध्वी मृदुयशा जी ने गीत का संगान किया। अभातेममं के पूर्व अध्यक्ष तरुण बोहरा ने अपने विचार रखे। साध्वी प्रेरणाश्री जी ने मुक्त द्वारा प्रस्तुति दी। ज्ञानशाला ज्ञानार्थियों द्वारा व महिला मंडल द्वारा नाटक प्रस्तुत किया। मुंबई महिला मंडल अध्यक्षा रचना हिरण, विनीत संघवी ने अपने विचार रखे। ललित चपलोत ने गीत का संगान किया। इस अवसर पर मंच संचालन साध्वी प्रियंवदा जी ने किया।