भगवान महावीर जन्म कल्याणक के विविध आयोजन

संस्थाएं

भगवान महावीर जन्म कल्याणक के विविध आयोजन

तिरुकलीकुंड्रम
साध्वी लावण्यश्री जी के सान्निध्य में श्रमण भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ साध्वीश्री जी के नमस्कार महामंत्रोच्चार के साथ हुआ। मंगलाचरण कर्मणा जैन महाबलीपुरम् की महिलाओं ने किया। साध्वी लावण्यश्री जी ने कहा कि हमें प्रभु महावीर के अनुयायी होने का गौरव प्राप्त हुआ। अनेक सिद्धांतों की प्रासंगिकता आज भी है। साध्वी सिद्धांतश्री जी ने कहा कि आज का युग कम्पेरिजन का युग है। हम भी अपनी तुलना उस परम आत्मा से कर परम को प्राप्त करने का, मंजिल हासिल करने का नव संकल्प सजाएँ। ज्ञानशाला ज्ञानार्थियों एवं महिला मंडल ने मिलकर महावीर स्वामी के जन्म से मोक्ष तक की यात्रा पर प्रस्तुति दी। चेन्नई तेरापंथ सभाध्यक्ष उगमराज सांड, मंत्री अशोक खतंग, महिला मंडल अध्यक्षा पुष्पा हिरण, तिरुकलीकुंड्रम सभाध्यक्ष संपतराज वरोला, मंत्री प्रशांत दुगड़ सहित, चेन्नई तेयुप अध्यक्ष विकास कोठारी सहित अनेक गणमान्यजनों ने अपने विचार व्यक्त किए। आभार ज्ञापन पूर्व अध्यध्क्ष बाबूलाल खांटेड़ ने किया। कार्यक्रम का संचालन साध्वी दर्शितप्रभा जी ने किया।