‘उर्वी मुखरित दीवारें’ कार्यक्रम का आयोजन

संस्थाएं

‘उर्वी मुखरित दीवारें’ कार्यक्रम का आयोजन

कालू।
अभातेममं के निर्देशानुसार तेममं के तत्त्वावधान में कालू कन्या मंडल द्वारा उर्वी मुखरित दीवारें कार्यक्रम किया गया। उर्वी मुखरित दीवार के अंतर्गत कालू कन्या मंडल द्वारा गाँव की सेठ दीपचंद डूढाणी आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय की दीवार पर पेंटिंग बनाई गई। इस वॉल पेंटिंग के माध्यम से स्वच्छ भारत व सेव एनर्जी का संदेश दिया गया। पेंटिंग के लोकार्पण में तेममं अध्यक्ष पुष्पा देवी सांड, मंत्री रेणु देवी बोथरा, कोषाध्यक्ष चंद्रकला दुगड़, कन्या मंडल प्रभारी प्रभा देवी सांड, विद्यालय प्रधानाचार्य दुर्गाराम भाटु तथा कन्या मंडल सदस्य आदि उपस्थित रहे। कन्या मंडल संयोजिका हर्षा सांड ने उर्वी मुखरित दीवार कार्य का उद्देश्य सभी को बताया व सभी का आभार व्यक्त किया। पेंटिंग में नंदिनी भादाणी, एकता भादाणी, ऋतु सांड, प्रिया गोलछा, पुनित गिया, निशा ज्याणी, पूजा सांड, वर्षा सांड, आस्था सांड, सोनु बोथरा, भूमिका सांड, हर्षा सांड का सहयोग रहा।