अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम

संस्थाएं

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम

तिरुपुर।
अभातेममं द्वारा निर्देशित महिला मंडल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ मंगलाचरण द्वारा किया गया। मंडल की बहनों ने प्रेरणा गीत का संगान किया। अध्यक्ष सीमा सामसुखा ने सभी का स्वागत किया। प्रेरणा सम्मान असिस्टेंट कलेक्टर पल्लवी वर्मा को प्रदान किया गया। दूसरे चरण में ‘उत्सव के रंग रिश्तों के संग कार्यशाला’ का आयोजन किया गया। ननद-भाभी की 4 जोड़ियों ने इसमें भाग लिया। सभी जोड़ियों ने नाटक, कविता और अपने खट्टे-मीठे संस्मरणों द्वारा अपनी प्रस्तुति दी। सभी जोड़ियों को रोचक गेम्स खिलाए गए। मंडल की बहनों द्वारा लघु नाटिका की प्रस्तुति भी दी गई। कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्षा नीता सिंघवी ने किया। आभार ज्ञापन मंत्री प्र्रीति भंडारी द्वारा किया गया।