
विशेष कार्यशाला का आयोजन
पर्वत पाटिया
डॉ0 समणी ज्योतिप्रज्ञा जी एवं समणी मानसप्रज्ञा जी के सान्निध्य में एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। डॉ0 समणी ज्योतिप्रज्ञा जी ने कहा कि वनस्पतिकाय हमारे बगैर जी सकती है पर हमारा जीवन इनके बिना नहीं चल सकता। वनस्पतिकाय का हमारे जीवन में क्या महत्त्व है, बताया एवं कर्मवाद पर वनस्पतिकाय का सुंदर विश्लेषण प्रोजेक्टर पर पीपीटी द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुंबई भाजपा के उपाध्यक्ष राज के0 पुरोहित, स्थानीय पार्षद दिनेश पुरोहित, बजरंग आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। राज के0 पुरोहित ने अपना वक्तव्य दिया।
स्थानीय पार्षद दिनेश राजपुरोहित ने अपने विचार व्यक्त किए। स्थानीय सभा द्वारा आगंतुक अतिथियों का साहित्य एवं शॉल द्वारा सम्मान किया गया।