वृद्धा आश्रम में सेवा कार्य

संस्थाएं

वृद्धा आश्रम में सेवा कार्य

राजाजीनगर।
भगवान महावीर जन्म कल्याणक दिवस तेयुप द्वारा सेवा के अंतर्गत महालक्ष्मी लेआउट स्थित जेमजे वृद्ध आश्रम में वृद्ध व्यक्तियों के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र के सामूहिक उच्चारण से की गई। वृद्ध आश्रम प्रबंधक ने आश्रम से संबंधित जानकारी प्रदान की। इस सेवा कार्य हेतु स्व0 उत्तमचंद भंडारी की पुण्यतिथि में धर्मपत्नी कमल बाई भंडारी के सहयोग से किया गया। वृद्ध आश्रम में 42 वृक्ष व्यक्तियों को मिठाई बाँटी गई एवं वृद्ध आश्रम में टीवी भेंट की गई। इस अवसर पर सेवा कार्य हेतु तेयुप, राजाजीनगर से निवर्तमान अध्यक्ष मनोज मेहता, रणित कोठारी, अभिषेक पीपाड़ा, ललित मुणोत, भावेश मूथा एवं राजेश देरासरिया की उपस्थिति रही। सेवा कार्य के संयोजक मुकेश भंडारी का विशेष श्रम रहा।