उत्सव के रंग ननद-भाभी के संग कार्यशाला का आयोजन

संस्थाएं

उत्सव के रंग ननद-भाभी के संग कार्यशाला का आयोजन

राजाराजेश्वरी नगर।
अभातेममं के निर्देशानुसार तेममं, राजाराजेश्वरी नगर द्वारा उत्सव के रंग ननद-भाभी के संग कार्यशाला का आयोजन लता बाफना की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंडल की संरक्षिका बहनें गुलाबबाई छाजेड़ एवं सुशीला बाई छाजेड़ द्वारा किया गया। मंडल की बहनों द्वारा मंगलाचरण की प्रस्तुति की गई। अध्यक्ष लता बाफना ने पधारी सभी बहनों का स्वागत किया। इस कार्यक्रम में 9 ननद-भाभियों के जोड़ों ने भाग लिया। सभी ननद-भाभियों ने अपने खट्टे-मीठे अनुभवों को कविता, मुक्त एवं विचारों के माध्यम से साझा किया। सभी ननद-भाभियों को सम्मानित किया गया। अभातेममं की कार्यकारिणी सदस्य मधु कटारिया ने रिश्तों के महत्त्व को बताया।
कार्यक्रम में राजस्थान पत्रिका के डिप्टी न्यूज एडिटर योगेश शर्मा की उपस्थिति रही। कन्या मंडल से नम्रता छाजेड़ एवं प्रेक्षा सुराना के फेयर वेल कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। भारतीय संस्कृति में बेटियों का अपना अलग महत्त्व है। हमारे पूर्वजों द्वारा बताए महत्त्वपूर्ण परंपरा को ध्यान भारतीय संस्कृति से रूबरू कराते हुए कन्या मंडल एवं महिला मंडल की बहनों द्वारा रोचक नाटक की प्रस्तुति दी गई। सुधा दुगड़ का पूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष शोभा बोथरा ने किया। आभार मंत्री सीमा छाजेड़ ने किया। कार्यक्रम में संरक्षिकाएँ, पदाधिकारी, कार्यकारिणी बहनें अच्छी संख्या में उपस्थित रहीं।