सभाओं की सार-संभाल

संस्थाएं

सभाओं की सार-संभाल

नोखा।
संस्था शिरोमणी, तेरापंथ महासभा के अध्यक्ष मनसुखलाल सेठिया, महामंत्री विनोद बैद, शाखा प्रभारी भेरूदान सेठिया के नोखा पदार्पण पर अभिनंदन किया गया। सभाध्यक्ष निर्मल भूरा ने स्वागत करते हुए नोखा सभा की गतिविधियों की जानकारी दी। मनसुखलाल सेठिया ने कहा कि शिक्षा, चिकित्सा, सहयोग से तेरापंथी परिवार वंचित न रहे। संपूर्ण भारतवर्ष में 650 सभाओं की सार-संभाल दौरा कर रहे अध्यक्ष महोदय ने हर प्रकार की मदद सहयोग प्रदान करने की बात कही।
महामंत्री विनोद बैद ने नोखा, सभा की विशिष्ट सभा संबोधन करते हुए अनुशासन, मर्यादा, संगठन, संघीय कार्यों में सदा जागरूक रहने को कहा। बहुश्रुत साध्वी राजीमती जी का लंबे समय से नोखा विराजना गौरवशाली-अहोभाग्य बताया। शासन गौरव साध्वी राजीमती जी ने महासभा को माँ व संस्था शिरोमणी आचार्यों द्वारा प्राप्त संबोधन हर्ष का विषय बताया। कार्यों के प्रति संतुस्टि भाव रखे। मंगलपाठ सुनाया। आभार मंत्री लाभचंद छाजेड़ ने किया।