आचार्यश्री महाप्रज्ञ जी के महाप्रयाण दिवस के कार्यक्रम

संस्थाएं

आचार्यश्री महाप्रज्ञ जी के महाप्रयाण दिवस के कार्यक्रम

अंधेरी (मुंबई)
आचार्यश्री महाप्रज्ञ जी की 14वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन बिलाबांग स्कूल के प्रांगण में किया गया। आयोजन में साध्वी निर्वाणश्री जी एवं सहवर्ती साध्वीवृंद के सान्निध्य में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र के जाप के साथ हुई। अध्यक्ष चैनरूप दुगड़ ने सभी का स्वागत किया। तत्पश्चात महाप्रज्ञ जी के जीवन पर एक लघु फिल्म का प्रक्षेपण किया गया। साध्वी योगक्षेमप्रभा जी ने गुरुदेव के साथ बिताए कुछ संस्मरणों का उल्लेख किया। साध्वीवृंद के द्वारा सुंदर गीतिका प्रस्तुत की गई।
कार्यक्रम का संचालन मंत्री ललित लोढ़ा ने अपने मन के भावों के कुछ पंक्तियों के माध्यम से व्यक्त किया। साध्वी निर्वाणश्री जी ने मंत्रों के प्रयोग के बारे में समझाया। अंत में मंत्री ललित लोढ़ा ने साध्वी निर्वाणश्री जी एवं साध्वीवृंद के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की। साथ ही मंत्री ने बिलाबांग स्कूल के प्रबंधक मंडल का निःशुल्क स्थान उपलब्धता के लिए आभार व्यक्त किया। अध्यक्ष चैनरूप दुगड़ का आभार व्यक्त किया।