‘उर्वी मुखरित दीवारें’ कार्यक्रम का आयोजन

संस्थाएं

‘उर्वी मुखरित दीवारें’ कार्यक्रम का आयोजन

पचपदरा।
अभातेममं के निर्देशानुसार पचपदरा में कन्या मंडल द्वारा ‘उर्वी मुखरित दीवारें’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सी-20 के अंतर्गत सी-20 में अभातेममं का चयन होने पर पचपदरा, कन्या मंडल द्वारा शहर की विभिन्न दीवारों (हॉस्पिटल एवं स्कूल) पर कलाकृति बनाई गई। इस कलाकृति के माध्यम से हमने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, वृक्षारोपण का संदेश दिया। अभातेममं की राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलम सेठिया, सेलम की अध्यक्षा में इस दीवार का अनावरण किया गया। राष्ट्रीय महामंत्री मधु देरासरिया, सूरत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरिता डागा, राष्ट्रीय कन्या मंडल प्रभारी अर्चना भंडारी, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य माला कातरेला, सारिका वागरेचा एवं कन्या मंडल प्रभारी कीर्ति चोपड़ा की उपस्थिति रही।