उर्वी-मुखरित दीवारों का अनावरण

संस्थाएं

उर्वी-मुखरित दीवारों का अनावरण

हैदराबाद।
अभातेममं के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल के तत्त्वावधान में कन्या मंडल, हैदराबाद द्वारा उर्वी मुखरित दीवारें कार्यक्रम का पहला एवं दूसरा चरण का आयोजन अक्षरा वागदेवी इंटरनेशनल स्कूल एवं स्कूल के पास सार्वजनिक क्षेत्र सिकंदराबाद में आयोजित किया गया। जी-20 के अंतर्गत सी-20 में अभातेममं का चयन होने पर हैदराबाद कन्या मंडल द्वारा स्वच्छ भारत अभियान एवं पर्यावरण संरक्षण विषय पर कलाकृति बनवाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र से की गई। कन्या मंडल संयोजिका प्रार्थना ने पधारे हुए सभी पदाधिकारीगण, सभी बहनों तथा कन्याओं का स्वागत किया। कन्या सह-प्रभारी चंदन कोठारी ने कार्यक्रम की जानकारी दी। महिला मंडल अध्यक्षा अनीता गिडिया ने शुभकामनाएँ प्रेषित की।
पूर्वाध्यक्ष रीता सुराणा ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए मंगलकामना प्रेषित की। अक्षरा स्कूल की प्रिंसिपल वाहजा मेम एवं महबूब कॉलेज के प्रिंसिपल पी0एल0 श्रीनिवास सर ने कन्याओं को प्रोत्साहित करते हुए कलाकृति की सराहना की। कार्यक्रम में महिला मंडल अध्यक्षा अनीता गिड़िया, पूर्वाध्यक्ष रीता सुराणा एवं महिला मंडल की बहनें जूली बैद, सरला मेहता, संतोष पींचा, वीणा बैद, स्कूल की प्रशिक्षिका मोनिका आदि अन्य प्रशिक्षिकाओं की उपस्थिति रही। कन्या मंडल की संयोजिका प्रार्थना सुराणा, रीतू जैन, गरिमा नौलखा, प्रेक्षा बैद, प्रेक्षा श्यामसुखा, डिंपल आंचलिया, जीभिका बैद का सहयोग रहा। सभी का आभार प्रकट कन्या मंडल प्रभारी निशा पींचा ने किया।