पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन

संस्थाएं

पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन

राजराजेश्वरी नगर।
अभातेममं द्वारा निर्देशित पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन तेरापंथ कन्या मंडल आर0आर0 नगर द्वारा किया गया। कन्या मंडल की सात कन्याओं ने भाग लिया तथा भारतीय राजस्थानी पारंपरिक खाना जो तीज-त्योहार पर बनाया जाता है स्वयं अपनी दादी-नानी की सहायता से बनाकर प्रतियोगिता में भाग लिया। महिला मंडल अध्यक्षा लता बाफना ने सभी का स्वागत किया। अभातेममं द्वारा निर्देशित यह प्रतियोगिता ‘कहीं गुम न हो जाएµदादी-नानी का खाना’ हमारी पारंपरिक खान-पान को बढ़ावा देती है। कन्या मंडल प्रभारी सुधा दुगड़ ने संचालन किया।
प्रतियोगिता में विजेता कन्याओं को पुरस्कृत किया गया। प्रथम स्थान पर रही आंचल बाफना, द्वितीय स्थान पर चेतना संचेती एवं तृतीय स्थान पर महक बेद रही। निर्णायकगण इंदु बुच्चा एवं दीपिका दुगड़ ने कन्याओं द्वारा बनाए पकवान को टेस्ट किया एवं खाना बनाने के टिप्स भी दिए। महिला मंडल कार्यकारिणी सदस्य रजनी संचेती का सहयोग रहा। जूही कोठारी, रीतमहेर, संचेती, आर्या, भूमिका बोथरा, उमंग बेद को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कन्या मंडल सह-संयोजिका आर्या संचेती ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।