आचार्यश्री महाश्रमण जी का जन्मोत्सव, पदाभिषेक एवं दीक्षा दिवस के आयोजन

संस्थाएं

आचार्यश्री महाश्रमण जी का जन्मोत्सव, पदाभिषेक एवं दीक्षा दिवस के आयोजन

अररिया कोर्ट
युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण जी का 14वाँ पदाभिषेक समारोह मुनि डॉ0 ज्ञानेंद्र कुमार जी स्वामी के सान्निध्य में आरिया कोर्ट के तेरापंथ भवन में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महिला मंडल मंगलाचरण के साथ शुरू हुआ। तत्पश्चात सलोनी भूरा ने कविता के माध्यम से अपने भाव व्यक्त किए तथा महिला मंडल की मंत्री माला छाजेड़ ने अपना वक्तव्य रखा। मुनि ज्ञानेंद्र कुमार जी स्वामी ने आचार्यश्री महाश्रमण जी की जीवनी पर प्रकाश डाला। मुनि सुबोध कुमार जी स्वामी ने अपने भाव व्यक्त किए। मंच संचालन का कार्यक्रम मुनि विमलेश कुमार जी ने किया।