आचार्यश्री महाप्रज्ञ जी के 14वें महाप्रयाण दिवस के आयोजन

संस्थाएं

आचार्यश्री महाप्रज्ञ जी के 14वें महाप्रयाण दिवस के आयोजन

वाशी
साध्वी पंकजश्री जी के सान्निध्य में राष्ट्रीय संत आचार्यश्री महाप्रज्ञ जी के 14वें महाप्रयाण दिवस पर भावांजलि अर्पण समारोह का आयोजन तेरापंथ समाज, वाशी द्वारा किया गया। इस अवसर पर साध्वी पंकजश्री जी ने कहा कि आचार्यश्री महाप्रज्ञ जी धर्मसंघ के दसवें आचार्य थे, जिनमें बुद्धि, प्रज्ञा, विनय व समर्पण का अद्भुत संयोग था। वह दार्शनिक, कवि, वक्ता, साहित्यकार तो थे साथ में प्रेक्षाध्यान पद्धति के अनुसंधान व प्रयोक्ता भी थे।
आचार्य महाप्रज्ञ जी ने 350 से अधिक पुस्तकें लिखीं। साध्वी ललिताश्री जी एवं साध्वी सम्यक्यशा जी ने अपने विचारों से महाप्रज्ञ जी को भावांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में तेरापंथी सभा, वाशी अध्यक्ष विनोद बाफना, मंत्री अर्जुन सोनी, अणुव्रत समिति, मुंबई महामंत्री वनिता बाफना, वरिष्ठ उपासक रजन सियाल, महिला मंडल संयोजिका इंदु बड़ाला ने अपने विचारों के साथ गुरु चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित की। साध्वी शारदाप्रभा जी ने संचालन किया। आभार ज्ञापन तेयुप अध्यक्ष महावीर सोनी ने किया।