
वर्षीतप करने वाले तपस्वियों का सम्मान समारोह
हैदराबाद।
तेममं के तत्त्वावधान में एवं साध्वी डॉ0 मंगलप्रज्ञा जी के सान्निध्य में सुमन विमल दुगड़ के निवास स्थान पर वर्षीतप करने वाले तपस्वियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। साध्वीश्री जी ने कहा कि तपस्या करना कर्म निर्जरा का महान उपक्रम है। वर्षीतप करने वाले सभी भाई-बहनों को साधुवाद।
साध्वी सुदर्शनप्रभा जी, साध्वी सिद्धियशा जी, साध्वी चैतन्यप्रभा जी, साध्वी राजुलप्रभा जी, साध्वी शौर्यप्रभा जी ने गीतिका द्वारा भावाभिव्यक्ति दी। मंडल की बहनों ने भी आदीश्वर स्तुति दी। नगर में नौ श्रावक-श्राविकाओं एवं साध्वी सुदर्शनप्रभा जी, साध्वी चैतन्यप्रभा जी ने वर्षीतप की ज्योत जगाई। वर्षीतप करने वालों में इचु देवी बैद, शर्मिला बैद, सुमन श्यामसुखा, सरोज मुसरफ, सीमा पोकरणा, कपूर चंद दिनेश धारीवाल, महेंद्र लुणावत, भीकमचंद नखत शामिल हैं। मंडल द्वारा तपस्वियों का पचरंगी पटके एवं साहित्य से सम्मान किया गया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अनीता गिडिया, मंत्री श्वेता सेठिया, संरक्षिका सुशीला संचेती, विमलेश सिंघी, परामर्शक संपत सिंघी सहित अनेक सदस्य एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।