द पावर ऑफ डिसिप्लीन कार्यशाला

संस्थाएं

द पावर ऑफ डिसिप्लीन कार्यशाला

कोयंबटूर।
अभातेममं के निर्देशन में प्रथम चरण में द पावन ऑफ डिसिप्लीन कार्यशाला का आयोजन किया। दूसरे चरण में कुसुम बुच्चा द्वारा रैकी सुजोक और स्वास्थ्य के बारे में एक वर्कशॉप रखी गई। इस कार्यशाला का मंगलाचरण मधु चोरड़िया, सुमन सुराणा व ममता पुगलिया द्वारा किया गया। मंडल गीत का संगान दीपिका बोथरा व ज्योति बुरड़ द्वारा किया गया। अध्यक्ष मंजू गिड़िया ने आगंतुकों का स्वागत किया। कार्यशाला के विषय अनुशासन पर निशा रांका ने कहा कि अनुशासन में रहकर लक्षित मंजिल पा सकते हैं। अध्यक्ष मंजू गिड़िया ने तत्त्व प्रचेता कुसुम बुच्चा का सम्मान किया।
दूसरे चरण में कुसुम बुच्चा द्वारा स्वास्थ्य संबंधित जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में महिला मंडल की बहनों द्वारा गेम्स का आयोजन भी किया गया। गेम्स का आयोजन मधु चोरड़िया व सुमन सुराणा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संयोजन कन्या मंडल प्रभारी ममता पुगलिया ने किया। धन्यवाद ज्ञापन मंत्री आरती रांका ने किया। कार्यक्रम में कुल 30 बहनें उपस्थित रहीं।