द पावर ऑफ डिसिप्लीन कार्यशाला

संस्थाएं

द पावर ऑफ डिसिप्लीन कार्यशाला

आरआर नगर।
तेममं द्वारा पावर ऑफ डिसिप्लीन शिल्पशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का प्रारंभ संरक्षिका सुशीलाबाई छाजेड़ के द्वारा नमस्कार महामंत्र से हुआ। महिला मंडल की बहनों द्वारा महाश्रमण अष्टकम् के द्वारा मंगलाचरण किया गया। सभी का स्वागत वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुमन पटावरी ने किया। उन्होंने कहा कि अनुशासन ऐसी शक्ति है जो आपके सभी सपनों को पूरा कर सकती है।
मुख्य वक्ता के रूप में रहे प्रवक्ता उपासिका कंचन छाजेड़। उन्होंने अपने भाव व्यक्त किए। कहानी, मुक्तक के द्वारा अनुशासन की बात बताई। तेरापंथ धर्मसंघ एवं पूर्व आचार्य की अनुशासन के जीवंत उदाहरण रखे। कार्यशाला में उपाध्यक्ष शोभा बोथरा, पूर्व अध्यक्ष सरोज बैद आदि बहनें उपस्थित रहीं। आभार ममता दुगड़ ने किया। संचालन वंदना भंसाली ने किया।