‘उर्वी मुखरित दीवारें’ कार्यक्रम का आयोजन

संस्थाएं

‘उर्वी मुखरित दीवारें’ कार्यक्रम का आयोजन

बैंगलुरु।
अभातेममं के निर्देशानुसार तेममं के तत्त्वावधान में तेरापंथ कन्या मंडल, आर0आर0नगर द्वारा उर्वी मुखरित दीवारें प्रोजेक्ट में अपना हुनर दर्शाया। उर्वी प्रोजेक्ट के तहत गवर्नमेंट हॉस्पिटल बंगारप्पा के कैंपस के बाहर की तरफ दीवारों पर ग्रीन इंडिया विषय पर सुंदर कलाकृतियाँ बनाई। जिसे हॉस्पिटल के डॉक्टरों, स्टाफ एवं आने-जाने वाले व्यक्तियों द्वारा सराहा गया। कन्याओं द्वारा 150 स्क्वायर फिट दीवार पर भारतीय कला सौंदर्य के साथ-साथ ग्रीन इंडिया का संदेश दर्शाया गया। इसके अनावरण महिला मंडल अध्यक्ष लता बाफना, सहमंत्री मंजू बोथरा, कन्या मंडल प्रभारी सुधा दुगड़, सहप्रभारी पूनम दुगड़, सरोज सेठिया के द्वारा किया गया। कन्या मंडल सह-संयोजिका आर्या संचेती, भूमिका बोथरा, महक बैद, आंचल बाफना, चेतना संचेती, रीत मेहर तनिष्का ने विशेष रूप से समय एवं श्रम नियोजन कर कलाकृतियों को बनाया।