तत्त्वबोध सेंटर का उद्घाटन

संस्थाएं

तत्त्वबोध सेंटर का उद्घाटन

टी-दासरहल्ली।
आचार्यश्री महाश्रमण जी के 50वें दीक्षा दिवस के उपलक्ष्य में अभातेममं के निर्देशन में तेममं द्वारा आचार्य तुलसी शिक्षा परियोजना के अंतर्गत तत्त्व संबोध सेंटर का शुभारंभ किया गया। प्रथम तत्त्व संबोध क्लास का शुभारंभ जैन संस्कार विधि से किया गया। संस्कारक विक्रम बांठिया एवं सह-संस्कारक ने मंगलभावना मंत्र का अर्थ सहित कार्यक्रम आयोजित किया। महिला मंडल की बहनों द्वारा मंगलाचरण किया गया। अध्यक्ष रेखा मेहेर ने सभी का स्वागत किया। प्रशिक्षिका के रूप में तत्त्व प्रचेता बहन पूर्णिमा कठोतिया ने नव तत्त्वों के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी। मंत्री गीता बाबेल ने कार्यक्रम का संचालन किया। सभा के पूर्व अध्यक्ष लादूलाल बाबेल, मंत्री प्रवीण बोहरा, तेयुप अध्यक्ष दिलीप पोखरना ने महिला मंडल को बधाई दी।