आचार्यश्री महाश्रमण जी का जन्मोत्सव, पदाभिषेक एवं दीक्षा दिवस के आयोजन

संस्थाएं

आचार्यश्री महाश्रमण जी का जन्मोत्सव, पदाभिषेक एवं दीक्षा दिवस के आयोजन

रामनगर, दिल्ली
साध्वी अणिमाश्री जी के सान्निध्य में रामनगर में तेरापंथ के राम आचार्यश्री महाश्रमण जी का 62वाँ जन्म दिवस मनाया गया। साध्वीश्री जी ने कहा कि आज सिर्फ आचार्यश्री महाश्रमण जी का ही जन्म दिवस नहीं, आज तो विनम्रता के शिखर पुरुष का जन्म दिवस है। समर्पण के शलाकापुरुष का जन्म दिवस है। संघ भक्ति, गुरुभक्ति का इतिहास रचने वाले इतिहास पुरुष का है। साध्वी कर्णिकाश्री जी ने कहा कि आचार्यश्री महाश्रमण जी संकल्प पुरुष हैं। उनके संकल्प बल ने तेरापंथ धर्मसंघ में कीर्तिमान बनाए हैं। कीर्तिपुरुष की भावभीनी अभिवंदना। डॉ0 साध्वी सुधाप्रभा जी ने कहा कि आचार्य महाश्रमण जी की साधना में सूर्य जैसी तेजस्विता है, हृदय में विशालता है। साध्वी मैत्रीप्रभा जी ने उद्गार व्यक्त किए। साध्वी समत्वयशा जी ने संचालन किया। हर्षा नाहटा ने गीत का संगान किया। सुरेश भंसाली एवं संजय जैन ने अपने भावों की प्रस्तुति दी। रामनगर सामायिक मंडल की बहनों ने गीत का संगान किया।