आचार्यश्री महाश्रमण जी का जन्मोत्सव, पदाभिषेक एवं दीक्षा दिवस के आयोजन

संस्थाएं

आचार्यश्री महाश्रमण जी का जन्मोत्सव, पदाभिषेक एवं दीक्षा दिवस के आयोजन

बालोतरा
आचार्यश्री महाश्रमण जी का 14वाँ पदाभिषेक महोत्सव तेरापंथ भवन, बालोतरा में शासनश्री साध्वी सत्यप्रभा जी के सान्निध्य में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण से शेफाली चोपड़ा द्वारा किया गया। शासनश्री साध्वी सत्यप्रभा जी ने कहा कि आचार्यश्री महाश्रमण जी शांतिधर व्यक्तित्व के धनी थे। उनके चेहरे पर हमेशा मुस्कान रहती है। उनका आहार संयम एवं इंद्रिय संयम बेजोड़ है। शासनश्री साध्वी सत्यवती जी ने कहा कि आचार्यश्री महाश्रमण जी, शांतिश्रुत, तपश्रुत, दानश्रुत एवं युद्धश्रुतµचार व्यक्तित्व के धनी हैं। साध्वी पुण्यप्रभा जी ने कहा कि आचार्यश्री की शीतल नजर, अप्रमयता, समय का प्रबंधन, आचारनिष्ठा के धनी हैं। तेरापंथी सभा अध्यक्ष धनराज ओस्तवाल, महिला मंडल अध्यक्षा निर्मला संकलेचा, अभातेममं कार्यसमिति सदस्य सारिका वागरेचा, सिवांची क्षेत्रीय संस्थान अध्यक्ष डूंगरचंद सालेचा ने गुरु के प्रति अभ्यर्थना की। ज्ञानशाला की पीसा मेहता ने विशेष प्रस्तुति दी। चंपालाल बालड़ द्वारा गीतिका एवं तेममं द्वारा चित्रण संवाद एवं गीतिका प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम का संचालन मंत्री महेंद्र कुमार वैद ने किया।