आचार्यश्री महाश्रमण जी का जन्मोत्सव, पदाभिषेक एवं दीक्षा दिवस के आयोजन

संस्थाएं

आचार्यश्री महाश्रमण जी का जन्मोत्सव, पदाभिषेक एवं दीक्षा दिवस के आयोजन

मदुरै
आचार्यश्री महाश्रमण जी की दीक्षा के 50 वर्ष का समायोजन ‘दीक्षा कल्याणक महोत्सव वर्ष’ के रूप में होने जा रहा है। कार्यक्रम तेरापंथी सभा के तत्त्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कोमल जीरावाला द्वारा महाश्रमण अष्टकम् से हुआ। तेरापंथ सभा के अध्यक्ष अशोक कुमार जीरावाला ने कहा कि गुरुदेव आचार्यश्री महाश्रमण जी का जीवन बहुआयामी है। पूज्यप्रवर सरल, शांत व विनम्र हैं। कार्यक्रम में तेरापंथ ट्रस्ट अध्यक्ष ओमप्रकाश कोठारी, तेममं अध्यक्ष नैना पारख, तेयुप अध्यक्ष जीतेंद्र चोपड़ा सहित अनेक पदाधिकारीगण एवं सदस्यों की उपस्थिति रही। अनिता चोपड़ा ने आचार्य तुलसी शिक्षा परियोजना के अंतर्गत तत्त्वज्ञान परीक्षा के रिजल्ट द्वारा परिणाम सुनाया और महिला मंडल द्वारा उनको सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सभा अध्यक्ष अशोक जीरावाला ने किया। धन्यवाद ज्ञापन सभा के सहमंत्री जितेंद्र सुराणा ने किया।