आचार्यश्री महाश्रमण जी का जन्मोत्सव, पदाभिषेक एवं दीक्षा दिवस के आयोजन

संस्थाएं

आचार्यश्री महाश्रमण जी का जन्मोत्सव, पदाभिषेक एवं दीक्षा दिवस के आयोजन

कोटा
तेरापंथी सभा के तत्त्वावधान में गुलाबबाड़ी स्थित तेरापंथ भवन में साध्वी शासनश्री धनश्री जी के सान्निध्य में आचार्यश्री महाश्रमण जी का 62वाँ जन्मोत्सव एवं 14वाँ पट्टोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर साध्वी धनश्री जी ने कहा कि ज्ञान भक्ति और गुणों का समवाय है महाश्रमण। उन्होंने गुरुदेव के संकल्प शक्ति के पाँच सोपान के बारे में बताया। साध्वी शीलयशा जी एवं साध्वी विदितप्रभा जी ने अपने उद्गार व्यक्त किए। साध्वी सलिलयशा जी ने गीत के माध्यम से प्रस्तुति दी। महिला मंडल ने नाटिका की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के प्रारंभ में सौरभ दसानी ने मंगलचारण किया। सभा अध्यक्ष संजय बोथरा, अणुव्रत समिति के मंत्री भूपेंद्र बरड़िया ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन साध्वी विदितप्रभा जी ने किया।