आचार्यश्री महाश्रमण जी का जन्मोत्सव, पदाभिषेक एवं दीक्षा दिवस के आयोजन

संस्थाएं

आचार्यश्री महाश्रमण जी का जन्मोत्सव, पदाभिषेक एवं दीक्षा दिवस के आयोजन

बैंगलोर
आचार्यश्री महाश्रमण जी के 14वें पदाभिषेक दिवस एवं मुनि दीप कुमार जी का बैंगलोर नगर प्रवेश कार्यक्रम तेरापंथी सभा विजयनगर द्वारा आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विजयनगर, बैंगलोर, होसकोटे, हनुमंत नगर के लोग उपस्थित थे। मुनि दीप कुमार जी ने कहा आचार्यश्री महाश्रमण जी ओजस्वी, तेजस्वी, वर्चस्वी धर्माचार्य हैं। आचार्यश्री बहुत कुशल ढंग से धर्मसंघ का नेतृत्व कर रहे हैं। सैकड़ों साधु-साध्वियाँ, समणियाँ, लाखों की संख्या में श्रावक समाज इन सबका अध्यात्मिक नेतृत्व आचार्यप्रवर करा रहे हैं। मुनि काव्य कुमार जी ने कहा कि आचार्यश्री महाश्रमण जी समता के सागर हैं। वे अनुत्तर हैं, बैंगलोर मेरी कर्मभूमि है। यहाँ आकर बहुत प्रसन्नता हो रही है। कार्यक्रम में तेरापंथी सभा, विजयनगर के अध्यक्ष प्रकाश गांधी, तेयुप मंत्री राकेश पोकरणा, होसकोटे सभा अध्यक्ष इंदरचंद धोका, अनीषा बाबेल आदि ने आचार्यश्री की अभिवंदना एवं मुनिश्री का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन विजयनगर, सभा मंत्री मंगल कोचर ने किया।