आचार्यश्री महाश्रमण जी के दीक्षा दिवस के आयोजन

संस्थाएं

आचार्यश्री महाश्रमण जी के दीक्षा दिवस के आयोजन

सरदारपुरा
साध्वी कुंदनप्रभा जी के सान्निध्य में आचार्यश्री महाश्रमण जी का दीक्षा दिवस मनाया गया। महिला मंडल ने मंगलाचरण से कार्यक्रम की शुरुआत की। तेयुप अध्यक्ष महावीर चौधरी ने स्वागत भाषण दिया। साध्वी चारित्रप्रभा जी ने कहा कि आचार्यश्री कमल के फूल के तरह निर्मल, पवित्रत, कोमल, करुणाशील, आंतरिक सुंदरता के धनी हैं। सभा, सरदारपुरा अध्यक्ष सुरेश जीरावला, महिला मंडल अध्यक्षा सरिता कांकरिया, किशोर मंडल संयोजक ऋषभ श्यामसुखा ने भावों की अभिव्यक्ति दी। साध्वी किरणयशा जी ने अपने भाव व्यक्त किए। जगदीश धारीवाल ने गीत का संगान किया। साध्वी विद्युतप्रभा जी ने उद्गार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन तेयुप मंत्री निर्मल छल्लाणी ने किया। इस अवसर पर सभा सरदारपुरा, तेयुप, किशोर मंडल और श्रावक समाज उपस्थित रहा।