आचार्यश्री महाश्रमण जी के दीक्षा दिवस के आयोजन

संस्थाएं

आचार्यश्री महाश्रमण जी के दीक्षा दिवस के आयोजन

अणुविभा, जयपुर
आचार्यश्री महाश्रमण दीक्षा कल्याण महोत्सव का आयोजन शासन गौरव बहुश्रुत साध्वी कनकश्री जी के सान्निध्य में अभातेयुप के निर्देशन में तेयुप द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाश्रमण अष्टकम् के संगान से हुआ। शासनश्री साध्वी कनकश्री जी ने कहा कि युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण जी का दीक्षा महोत्सव मौन संदेश देता है कि ‘युग जागे, सद्गुण संपन्न बने व ऊर्जावान बने’। इसके लिए जरूरी है संतों का संपर्क। युवा दिवस पर प्रसारित परिपत्र का विशेष संकल्पित होकर साधना करें तो अभ्यास के द्वारा हमारे भीतर भी सद्गुणों का विकास होगा और तेरापंथ समाज शक्तिशाली बन सकेगा। साध्वी मधुलता जी ने युवा दिवस पर आचार्यप्रवर के वैराग्य की पृष्ठभूमि को सरस शैली में प्रस्तुत किया। तेरापंथी सभा के अध्यक्ष हिम्मत डोसी, तेयुप के अध्यक्ष सुरेंद्र नाहटा, महिला मंडल-शहर की अध्यक्षा निर्मला सुराणा व बीना भांडिया ने वक्तव्य द्वारा अपने उद्गार व्यक्त किए। साध्वीवृंद ने सामूहिक गीतिका प्रस्तुत की। महिला मंडल व कन्या मंडल ने सामूहिक गीतिका द्वारा सुमधुर स्वरों में प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन संयोजक सौरभ जैन ने किया और आभार ज्ञापन गौतम बरड़िया ने किया।