आचार्यश्री तुलसी के नाम भक्ति संध्या का आयोजन

संस्थाएं

आचार्यश्री तुलसी के नाम भक्ति संध्या का आयोजन

ठाणे (मुंबई)।
अणुव्रत समिति, मुंबई द्वारा आयोजित आचार्यश्री तुलसी की 26वीं पुण्यतिथि पर एक शाम आचार्यश्री तुलसी के नाम भक्ति संध्या का आयोजन माजीवाड़ा तेरापंथ भवन में किया गया। मधुर गायक नीलेश बाफना द्वारा एक से बढ़कर एक भावपूर्ण सुंदर प्रस्तुति देते हुए सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक नमस्कार महामंत्र द्वारा हुई। अणुव्रत गीत का संगान ठाणे सभा टीम द्वारा किया गया। आचार सहिता का वाचन महाराष्ट्र प्रभारी रमेश धोका ने करवाया।
स्वागत भाषण अणुव्रत समिति, मुंबई अध्यक्ष कंचन सोनी एवं ठाणे सभाध्यक्ष रमेश सोनी ने किया। साध्वी राकेश कुमारी जी, साध्वी मधुस्मिता जी ने उपस्थित जनमेदिनी को प्रेरणा पाथेय प्रदान करवाया। साध्वी वर्धमानश्री जी ने सुमधुर गीत का संगान किया। इस अवसर पर पूज्यप्रवर के मुंबई चातुर्मास के अवसर पर अणुव्रत समिति मुंबई द्वारा वेलकम सोंग का लॉन्च किया गया। कार्यक्रम के संयोजक मनोहर कच्छारा परिवार का सम्मान किया गया। कन्या मंडल ठाणे प्रस्तुति दी गई। जिसका अणुव्रत टीम द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन वनीता बाफना ने किया।
अणुविभा उपाध्यक्ष विनोद कोठारी, अणुविभा सहमंत्री मनोज सिंघवी, मुंबई उपाध्यक्ष विजय संचेती, रोशन मेहता, मुंबई सभा पूर्वाध्यक्ष, नरेंद्र तांतेड़, अणुव्रत समिति, मुंबई पूर्वाध्यक्ष गणपत डागलिया, रमेश चोधरी, महाप्रज्ञ ट्रस्ट ठाणे अध्यक्ष निर्मल श्रीश्रीमाल मंत्री देवीलाल श्रीश्रीमाल, सभा मंत्री नरेश बाफना चेतना कोठारी, निर्मला चंडालिया की उपस्थिति रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में अणुव्रत परिवार राजू बाफना, सुभाष हिंगड़, अविनाश गोगड़, कमलेश नोलखा आदि अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।