साध्वीवृंद का मंगल प्रवेश

संस्थाएं

साध्वीवृंद का मंगल प्रवेश

कानपुर
साध्वी संगीत श्री आदि ठाणा का कानपुर नगर में मंगल प्रवेश हुआ। सर्वप्रथम साध्वीवृंद उन्नाव जिले के उपनगर शुक्लागंज से विहार करती हुई गंगापुल पर पधारीं, जहां कानपुर श्रावक समाज साध्वीवृंद के आगमन की प्रतीक्षा में उपस्थित था। कानपुर तेरापंथी सभा अध्यक्ष धनराज सुराणा, मंत्री संदीप जम्मड, महिला मंडल अध्यक्ष शालिनी बुच्चा, तेरापंथ युवक परिषद मंत्री राहुल बुच्चा ने संपूर्ण श्रावक समाज की ओर से साध्वीवृंद का स्वागत अभिनंदन किया।
महिला मंडल की बहनों ने एक मधुर गीतिका का संगान किया। आचार्य महाश्रमण एवं तेरापंथ के संघीय उद्घोषों से दोनों शहरों की सीमा गुंजायमान हो गई। लगभग 6 किलोमीटर सीमा से विहार करके साध्वीवृंद का कानपुर के आनंदपुरी क्षेत्र में गेलड़ा परिवार के निवास स्थान पर पदार्पण हुआ। यहां पर दिगंबर, स्थानकवासी, मूर्तिपूजक संप्रदाय के लोगों ने तथा तेरापंथ समाज के विशाल जनसमूह ने साध्वीवृंद का स्वागत सत्कार किया।