साध्वीवृंद का मंगल प्रवास

संस्थाएं

साध्वीवृंद का मंगल प्रवास

रायबरेली (उप्र)
साध्वी संगीतश्री ने अपना आठ दिवसीय रायबरेली प्रवास संपन्न किया। लगभग 11 वर्षों के अंतराल के बाद किसी साध्वी वृंद का यहां पर आगमन हुआ। बड़ी संख्या में श्रावकगण सेवा का लाभ लेते हुए इस दुर्लभ क्षण के साक्षी बने।
श्रावक समाज ने साध्वीवृंद के पदार्पण को करूणानिधान पूज्य गुरूदेव की असीम अनुकंपा बताते हुए साध्वीवृंद के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की। उत्तर प्रदेश में वाराणसी, मिर्जापुर, प्रयागराज, रायबरेली में सफल प्रवास संपन्न करके साध्वीवृंद 2023 के अपने चातुर्मास क्षेत्र कानपुर की ओर अग्रसर हैं। विहार मार्ग में भी साध्वीवृंद ने अनेक लोगों को नैतिकता, नशामुक्ति तथा सद्भावना की प्रेरणा प्रदान की।