शुभ भविष्य है सामने कार्यशाला का अयोजन

संस्थाएं

शुभ भविष्य है सामने कार्यशाला का अयोजन

चेन्नई
साध्वी लावव्याश्रीजी आदि ठाणा-3 के सान्निध्य में 'शुभ भविष्य है सामने' कार्यशाला का भव्य आयोजन रखा गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बहनों द्वारा मंगलाचरण से हुआ। तत्पश्चात साध्वी सिद्धार्थश्रीजी एवं साध्वी दर्शितप्रभाजी ने अलग-अलग राउंड में प्रश्नोत्तरी रखी। साध्वीश्रीजी ने बहनों को बताया कि हमारा भविष्य शुभ कैसे हो सकता है? क्या-क्या ऐसी चीजें हैं हमारे व्यवहारिक जीवन में, धार्मिक जीवन में आध्यात्मिक जीवन में, जिससे हम अपने भविष्य को सुनहरा बना सकते हैं, ऐसे अनेक छोटे-छोटे विषयों पर साध्वीश्रीजी ने बहनों को प्रेरणा दी। बहनों ने भी अपने विचार रखे कि ऐसी हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में क्या अच्छी चीजें हैं, जिससे हम ग्रहण करके हमारा भविष्य सुनहरा बना सकते हैं। कार्यक्रम में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य माला कातरेला ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम की संयोजिका प्रवीणा दुगड़ और अर्चना कटारिया थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी बहनों का भरपूर सहयोग रहा कार्यक्रम का कुशल संचालन शांति दूधोरिया ने किया और धन्यवाद ज्ञापन प्रवीणा दूगड़ ने दिया।