विवाह संस्कार

विवाह संस्कार

राजाजीनगर बेंगलुरू
राजाजीनगरबेंगलुरू प्रवासी मीठालालजी नवलखा के सुपुत्र अशोककुमार नवलखा एवं बसवनगुड़ीबेंगलुरु प्रवासी अशोक नाहर की सुपुत्री सिद्धि नाहर का विवाह जैन संस्कार विधि से पारिवारिकजनों की उपस्थिति में संपन्न करवाया गया। जैन संस्कारक राजेश देरासरिया, सतीश पोरवाड़, रनीत कोठारी एवं अरविंद दूगड़ ने नमस्कार महामंत्र के सामूहिक उच्चारण से विवाह संस्कार विधि का प्रारंभ किया एवं विभिन्न मंगल मंत्रोच्चारों के साथ विवाह संस्कार को विधिपूर्वक संपन्न करवाया।
संस्कारकों के द्वारा वरवधु को संकल्प स्वीकार करवाये गये। वरवधु एवं उनके मातापिता को उनकी स्वेच्छा से आध्यात्मिक भेंट स्वरूप त्याग/संकल्प ग्रहण करवाये गये। संस्कारको ने सुखद दाम्पत्य जीवन की मंगलकामना संप्रेषित की। तेयुप राजाजीनगर अध्यक्ष अरविंद गन्ना ने नव विवाहित nEifr को शुभकामनाएं संप्रेषित करते हुए उपस्थित पारिवारिक सदस्यों से जैन संस्कार विधि को हर मांगलिक कार्य मे उपयोग लेने के लिए निवेदन किया। नरेंद्र आछा एवं महेंद्र सकलेचा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए तेयुप परिवार के प्रति मंगलकामना संप्रेषित की। इस अवसर पर जैन संस्कार विधि संयोजक पवन कोठारी, सुनील सिंघवी, तेयुप मंत्री कमलेश चोरड़िया आदि की उपस्थिति रही।