लाइब्रेरी का उद्घाटन

संस्थाएं

लाइब्रेरी का उद्घाटन

पूर्वांचल-कोलकाता
आचार्य श्री महाश्रमणजी की विदषी सुशिष्या डॉ. साध्वी परमयशाजी के सान्निध्य में तेरापंथ महिला मंडल द्वारा लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर साध्वीश्रीजी ने अपना उद्बोधन प्रदान करते हुए कहा कि अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल आचार्यश्री तुलसी के सपनों की सुनहरी देन है। महिलाएं विश्व की महाशक्ति है। ये बहुआयामी योजनाओं के साथ नव निर्माण का संकल्प लिए देश, समाज, राष्ट्र को प्रगतिशील बनाती है। लाइब्रेरी का प्रोजेक्ट महिला मंडल की उन्नत सोच का प्रतीक है। पुस्तकें ज्ञान के खजाने को समृद्ध करती है। जीवन के हर मोड़ पर किताबें कल्याण मित्र की तरह सकारात्मक चिंतन का क्षितिज उद्घाटित करती है। नकारात्मक विचारों का प्रक्षालन करती है। राजसमंद महिला मंडल के द्वारा पुनमिया देहात के स्कूल में लाइब्रेरी का उद्घाटन हुआ है। इस लाइब्रेरी से शिक्षक और विद्यार्थी अपनी ज्ञान चेतना का विकास करें। आदर्श जीवन से सफलता के सोपान पर आरोहण करें।