शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

संस्थाएं

शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

चेन्नई
तेरापंथ युवक परिषद्‌‍, चेन्नई का शपथग्रहण समारोह आचार्य महाश्रमण तेरापंथ जैन पब्लिक स्कूल, माधावारम में साध्वी लावण्यश्रीजी के सान्निध्य में आयोजित हुआ। साध्वीश्रीजी के मंगल मंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। तत्पश्चात तेयुप चेन्नई ने विजय गीत का संगान किया। श्रावक निष्ठापत्र का वाचन अभातेयुप उपाध्यक्ष रमेश डागा ने किया। साध्वी लावण्यश्रीजी ने निवर्तमान अध्यक्ष विकास कोठारी के प्रति आध्यात्मिक मंगलकामना प्रेषित की तथा नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिलीप गेलड़ा को परिषद की गतिविधियों सेवा, संस्कार, संगठन के अंतर्गत सामाजिक एवं आध्यात्मिक दायित्वों का निवर्हन करते हुए समय नियोजन की प्रेरणा दी। तेयुप पूर्वाध्यक्ष गजेंद्र बोहरा ने नवमनोनीत पदाधिकारियों का परिचय प्रस्तुत किया। निवर्तमान अध्यक्ष विकास कोठारी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिलीप गेलड़ा को शपथ ग्रहण करवाई।
अध्यक्ष दिलीप गेलड़ा ने संदीप मुथा एवं सुधीर संचेती को उपाध्यक्ष, कोमल डागा को मंत्री, नवीन बोहरा एवं सुनील मुथा को सहमंत्री, नितेश मरलेचा को संगठन मंत्री और दिनेश भंसाली को कोषाध्यक्ष के रुप में मनोनयन की जानकारी दी। उन्होंने प्रभारी एवं कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा की एवं उनको शपथ ग्रहण करवाई। अध्यक्ष दिलीप गेलड़ा ने इस कार्यकाल के दौरान करणीय कार्यों का संक्षिप्त ब्यौरा सदन के समक्ष रखा। निवर्तमान अध्यक्ष विकास कोठारी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिलीप गेलड़ा को दायित्व हस्तांतरण किया। जैन तेरापंथ नगर माधावरम की महिलाओं द्वारा मंगलाचरण की प्रस्तुति की गई। अभातेयुप उपाध्यक्ष रमेश डागा, अभातेयुप कोषाध्यक्ष भरत मरलेचा, बैंगलोर से समागत अभातेयुप नेत्रदान प्रभारी एवं चेन्नई परिषद प्रभारी नवनीत मुथा ने अपने विचार व्यक्त किए। चेन्नई सभा के संगठन मंत्री चन्द्रेश चिप्पड़, साहूकारपेट ट्रस्ट से विमल चिप्पड़, माधावरम ट्रस्ट से घीसूलाल बोहरा, तेरापंथ महिला मंडल से पुष्पा हिरण तथा तेयुप चेन्नई के उपस्थित पूर्वाध्यक्षों ने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का कुशल संचालन तेयुप चेन्नई के पूर्वाध्यक्ष गजेंद्र बोहरा एवं निवर्तमान अध्यक्ष विकास कोठारी ने किया। मंत्री कोमल डागा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।