दीक्षार्थी विपुल जैन के मंगल भावना समारोह का आयोजन

संस्थाएं

दीक्षार्थी विपुल जैन के मंगल भावना समारोह का आयोजन

कालांवाली
तेरापंथ भवन में ‘शासनश्री’ साध्वी सरोजकुमारीजी के सान्निध्य में दीक्षार्थी विपुल जैन पुत्र नरेश कुमार जैन निवासी भिवानी के मंगल भावना समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साध्वी सोमयशाजी, साध्वी नीतिप्रभाजी, साध्वी चिरागप्रभाजी व साध्वी प्रभावनाश्रीजी ने गीतिका प्रस्तुत की व दीक्षार्थी विपुल जैन के प्रति आध्यात्मिक मंगल कामना व्यक्त की। तेरापंथी सभा के मंत्री मोहन बंसल ने कार्यक्रम में दीक्षार्थी विपुल जैन व उनके परिवार का स्वागत किया व सभा की ओर से दीक्षार्थी विपुल जैन को माला व साहित्य भेंट कर सम्मान किया और शुभकामनाएं दी। तेरापंथ महिला मंडल की बहनों ने गीतिका प्रस्तुत की। कार्यक्रम का कुशल संचालन हरियाणा प्रांतीय सभा के उपाध्यक्ष दिनेश गर्ग जैन ने किया। अणुव्रत महासमिति के पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र जैन, भिवानी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए मुंबई में 29 जून 2023 को पूज्य गुरुदेव के पावन सान्निध्य में होने वाले दीक्षा समारोह में हरियाणा से अधिक से अधिक श्रावकश्राविकाओं को उपस्थित होने हेतु निवेदन किया। सभा अध्यक्ष हरीश सिंगला ने धन्यवाद ज्ञापन किया।