चातुर्मासिक मंगल प्रवेश

संस्थाएं

चातुर्मासिक मंगल प्रवेश

गुवाहाटी
महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमणजी की विदुषी सुशिष्या साध्वी स्वर्णरेखाजी ठाणा-4 का तेरापंथ धर्मस्थल में भव्य चातुर्मासिक मंगल प्रवेश हुआ। इस अवसर पर आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए साध्वीजी ने फरमाया कि संत मानव का हर प्रकार से कल्याण करते हैं। संतों का बहुत बड़ा महत्व होता है। उनके जीवन से चरित्रों की सुगंध आती है। हम गुरु से ऑक्सीजन एवं शक्ति प्राप्त कर अपने जीवन को संवार सकते हैं।  इस मौके पर साध्वी सुधांशुप्रभाजी एवं गौतमयशाजी ने अपने मंगल उद्बोधन में कहा कि खुश मन से काम करने से सफलता एवं खुशियां दोनों मिलती हैं। श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा के अध्यक्ष बजरंग कुमार सुराणा ने साध्वीवृंद का स्वागत किया।
अर्हम् भजन मंडली द्वारा प्रस्तुत मंगलाचरण से आरंभ स्वागत समारोह में तेयुप अध्यक्ष मनीष कुमार सिंघी, अणुव्रत समिति अध्यक्ष बजरंगलाल डोसी व नवमनोनीत अध्यक्ष बजरंग बैद, तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम अध्यक्ष संतोष पुगलिया, तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्षा मंजू देवी भंसाली ने अपने वक्तव्य एवं गीतिका के माध्यम से साध्वीवृंद का स्वागत- अभिनंदन किया। इसके अलावा ज्ञानशाला के बच्चों ने नृत्य नाटिका एवं कन्या मंडल की बहिनों ने परिसंवाद की भव्य प्रस्तुति दी। इसके साथ ही युवतियों ने साध्वीवृंद का परिचय दिया एवं आस्था प्रेस्टीज परिवार ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। स्वागत समारोह में काफी संख्या में श्रावक- श्राविकाओं के साथ ही समाजबंधु उपस्थित थे। कार्यक्रम का कुशल संचालन निलेश पगारिया ने किया।