अभिनंदन समारोह

संस्थाएं

अभिनंदन समारोह

कानपुर।
साध्वी संगीतश्रीजी आदि ठाणा के चातुर्मास हेतु कानपुर आगमन के उपलक्ष्य में एक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया,साध्वी संगीतश्रीजी ने कहा कि आज का अभिनंदन स्वागत मेरा नहीं भारतीय संस्कृति का है, तप, त्याग का अभिनंदन है। आचार्यश्री महाश्रमणजी का स्वागत है। चातुर्मास त्याग, तप, मैत्री भावना के विकास की आराधना का सर्वश्रेष्ठ काल माना गया है। इसलिए इस समय का सदुपयोग करेंगे तो धर्म का लाभ लेंगे। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक अमिताभ बाजपेयी थे। कार्यक्रम का शुभारंभ साध्वीवृंद के महामंत्रोच्चार से हुआ। उसके बाद महिला मंडल ने मंगलाचरण की प्रस्तुति दी। तेयुप अध्यक्ष दिलीप मालू, महिला मंडल अध्यक्षा शालीनी बुच्चा, पूनमचंद सुराणा, मंजुला रामपुरिया, रिद्धिमा सुराणा, धनेश भूतोड़िया आदि लोगों ने गीतिका और वक्तव्य के माध्यम से अपने विचार रखे। तेयुप द्वारा एक गीतिका का संगान हुआ।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा महिला मंडल की एक लघु नाटिका। सभा अध्यक्ष धनराज सुराणा और अणुव्रत समिति अध्यक्ष टीकमचंद सेठिया ने विधायक और श्रावक समाज का आभार व्यक्त किया। इसी क्रम में साध्वी शांतिप्रभाजी, साध्वी कमलविभाजी, साध्वी मुदिताश्रीजी ने कहा कि हम पूज्य गुरुदेव आचार्यश्री महाश्रमणजी के आदेश अनुसार अपने गंतव्य स्थान पर पहुँच गए हैं, क्योंकि गुरु दृष्टि सुख की सृष्टि है। इस कार्यक्रम का संचालन सभा मंत्री संदीप जम्मड़ ने किया।