
शपथ ग्रहण समारोह
औरंगाबाद
तेरापंथ युवक परिषद्, औरंगाबाद की नई टीम का शपथ ग्रहण समारोह युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी के सुशिष्य मुनि अर्हतकुमारजी ठाणा-3 के सान्निध्य में रखा गया। विवेक बागरेचा ने अध्यक्षीय वक्तव्य का वाचन और आभार व्यक्त किया। उसके बाद नव मनोनीत अध्यक्ष अंकुर लुणिया को शपथ दिलाई एवं नए कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी गई। तत्पश्चात नव मनोनीत अध्यक्ष अंकुर लुणिया ने सभी का आभार व्यक्त किया और सभी साथियों से मिलजुल कर कार्य करने की अपील की एवं नव चयनित टीम को शपथ दिलाई। मंच का व्यवस्थित संचालन मुक्ता दुगड़ ने किया।